UP Lekhpal Hindi Practice Set 25: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन कर दिया हैं वो अब अपनी तैयारी में और जोर लगा दें क्योंकि इस भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा भी आयोजित कराई जाएगी जिसके लिए उम्मीदवारों की तैयारी पूरी होनी चाहिए।
इसी संदर्भ में इस लेख के द्वारा आपके सामने यूपी लेखपाल परीक्षा से जुड़े हिंदी भाषा के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को शामिल किया गया है। इस परीक्षा में हिंदी भाषा से भी प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में इन प्रश्नों का अभ्यास करें तथा अपनी तैयारी को और मजबूत करें।
UP Lekhpal Hindi Practice Set 25
प्रश्न.प्रधानमंत्री के भाषण की श्रुतिलिपि उसने उसी समय ले ली। नीचे दिए गए विकल्पों में से इस वाक्य में रेखांकित शब्द की वर्तनी शुद्ध कीजिये।
- श्रुतिलिपी
- श्रुतलिपि
- श्रुतलीप
- श्रुतलिपी
उत्तर: 2
प्रश्न. भग्गू सेठ तो बहुत ही दूस्चरित्र व्यक्ति है। नीचे दिए गए विकल्पों में से इस वाक्य में रेखांकित शब्द की वर्तनी शुद्ध कीजिये।
- दुश्चरित्र
- दुस्चरित्र
- दुष्चरितृ
- दुष्चरित्र
उत्तर: 1
प्रश्न. शुद्ध वर्तनी चुनिए
- शमशान
- समसान
- स्मशान
- श्मशान
उत्तर: 4
प्रश्न. शुद्ध शब्द छाँटिए
- अभ्यस्थ
- अभ्यस्त
- अभयस्त
- अभियस्त
उत्तर: 2
प्रश्न. सही वर्तनी शब्द का चयन कीजिए।
- अवन्नति
- शृंगार
- मात्रभूमि
- मुशकिल
उत्तर: 2
प्रश्न. उस ‘कवित्री की कविताएँ बहुत पसंद की गई।
- कवियित्री
- कवीत्री
- कवयत्री
- कवयित्री
उत्तर: 4
प्रश्न. दिए गए शब्दों में शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है
- सर्वोतम
- संसरिक
- सच्चिदानन्द
- कीर्ती
उत्तर: 3
प्रश्न. दिन रात अध्यन करके भी वह प्रथम स्थान न प्राप्त कर सका। नीचे दिए गए विकल्पों में से इस वाक्य में रेखांकित शब्द की वर्तनी शुद्ध कीजिये।
- आध्यन
- अध्ययन
- अध्ध्यन
- अद्ध्यन
उत्तर: 2
प्रश्न. रेखांकित शब्द की वर्तनी शुद्धि के लिये एक विकल्प चुनिए- विश्लेशण करने पर ज्ञात हुआ की वह उसकी अपनी रचना नहीं थी।
- विशलेषण
- विशलेशण
- विश्लेषण
- वीश्लेषण
उत्तर: 3
प्रश्न. सही वर्तनी है?
- कौतहल
- कौतूहल
- कौतोहल
- कोतोहल
उत्तर: 2
प्रश्न. सही वर्तनी है?
- रसायनिक
- रासयनीक
- रासायनिक
- रसयनिक
उत्तर: 3
प्रश्न. सही वर्तनी है?
- अष्ठ
- अश्ट
- अस्ट
- अष्ट
उत्तर: 4
प्रश्न. वाक्य एवं वर्तनी शुद्धि
(i) आसक्ति, पारितोषिक ।
(ii) शुश्रूषा, शुबुद्धि ।
- केवल (i) की वर्तनी शुद्ध है।
- केवल (ii) की वर्तनी शुद्ध है।
- (i) और (ii) दोनों की वर्तनी शुद्ध है।
- (i) और (ii) दोनों की वर्तनी अशुद्ध है।
उत्तर: 1
प्रश्न. शुद्ध शब्द चुनिए
- घनिष्ट
- बनीष्ट
- घनिष्ठ
- घनीष्ठ
उत्तर: 3
प्रश्न. शुद्ध शब्द चुनिए
- ओद्योगिक
- औद्योगिक
- औद्यौगीक
- औधयौगिक
उत्तर: 1
प्रश्न. सही वर्तनी है?
- त्रिदोश
- तिरदोष
- तृदोष
- त्रिदोष
उत्तर: 4
प्रश्न. वाक्य एवं वर्तनी शुद्धि
(i) श्रृंगार, श्रृंखला।
(ii) अनुकृति, अनुक्रिति।
- (i) और (ii) दोनों की वर्तनी शुद्ध हैं।
- केवल (i) की वर्तनी शुद्ध है।
- केवल (ii) की वर्तनी अशुद्ध है।
- (i) और (ii) दोनों की वर्तनी अशुद्ध है।
उत्तर: 4
प्रश्न. शुद्ध शब्द चुनिए
- रामायण
- रामायन
- रामायड़
- रमायन
उत्तर: 1
प्रश्न. शुद्ध वर्तनी चुनिए:
- उपरीलिखित
- उपरलिखित
- ऊपरीलिखित
- उपरिलिखित
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध है?
- प्रतिनिधि
- प्रतिनीधी
- प्रतिनिधी
- प्रतिनीधि
उत्तर: 1
प्रश्न. सही वर्तनी है?
- षष्ठ
- षष्ठम्
- षष्ट
- षष्टम
उत्तर: 2
प्रश्न. सही वर्तनी है?
- प्रिथ्वी
- पृथवी
- पृथ्वी
- प्रिथवि
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित शब्द की शुद्ध वर्तनी कौन-सी है?
अत्याधिक व्यस्तता से जीवन में नीरसता आ जाती है।
- अत्यधिक
- अत्याधिक
- अत्यधीक
- अत्याधिक
उत्तर: 1
प्रश्न. शुद्ध शब्द है?
- अनाधिकार
- अहिल्या
- अन्तर्ध्यान
- उपर्युक्त
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? नीचे कमेंट करके बताएं।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।