Super TET 2022 Hindi Practice Set: उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों बाद लगभग 17000 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती की सूचना है। इस भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया आचार संहिता के बाद जल्द प्रारंभ होने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त करने हेतु अपनी तैयारी अभी से प्रारंभ कर देनी चाहिए।
Super TET परीक्षा में हिंदी से भी प्रश्न पूछे जाते हैं, ऐसे में इस लेख में हमने हिंदी से संबंधित 15 महत्वपूर्ण प्रश्नों (MCQ) को आपके साथ साझा किया है, जिसके माध्यम से आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं, तथा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
Super TET 2022 Hindi Practice Set
प्रश्न. ‘देशभक्ति’ में कौन-सा समास है?
- कर्मधारय
- द्विगु
- इन्द्र
- तत्पुरुष
उत्तर: 4
प्रश्न. जिनका उच्चारण ऊपर के दाँतों पर जीभ लगने से होता
है, उसे क्या कहते हैं?
- कंठ्य
- मूर्धन्य
- दन्त्य
- अनुनासिक
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से ‘ऊष्म व्यंजन’ कौन-से हैं?
- श-ष-स
- च-छ-ज
- अ-ब-स
- य-र-ल
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘प्रागैतिहासिक’ में किस उपसर्ग का प्रयोग है?
- प्राक्
- प्राग
- प्रा
- प्रागैति
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘तुलसीदास’ किसकी कविता है?
- मुक्तिबोध
- अज्ञेय
- सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’
- हरिवंशराय बच्चन
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘बहिष्कार’ का सन्धि विच्छेद क्या है?
- बहिः+पकार
- बहिः+कार
- वहि+ष्कार
- बहि+र्कार
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘वैदेही वनवास’ किसकी रचना है?
- अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
- रामधारी सिंह ‘दिनकर’
- मैथिलीशरण गुप्त
- श्रीधर पाठक
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्न में से पुल्लिंग शब्द का चयन कीजिए-
- पहिया
- लिखावट
- पखावज
- मँझधार
उत्तर: 1
प्रश्न. सम्प्रेषण कला क्या नहीं है?
- अलंकरण
- आत्म-विश्वास
- प्रभावशाली भाषा
- विचारों और भावनाओं को व्यक्त करना
उत्तर: 1
प्रश्न. सम्प्रेषण कला का विकास किससे होता है?
- अभ्यास
- भाषण
- अनायास
- विषय की अच्छी पकड़
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘अलंकार’ में किस उपसर्ग का प्रयोग है?
- अल्
- अल
- अलन्
- अलम्
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘अत्यधिक’ का विलोम क्या है?
- अत्यल्प
- अनधिगत
- अत्याधिक
- अनधीन
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘ऋत’ का विलोम क्या है?
- अनृत
- वक्र
- विकीर्ण
- अनैक्य
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्न में संयुक्त व्यंजन कौन-सा नहीं है?
- य
- क्ष
- त्र
- ज्ञ
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘मृत्युंजय’ पद में कौन-सा समास है?
- द्विगु
- कर्मधारय
- द्वन्द्व
- बहुव्रीहि
उत्तर: ??
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? नीचे कमेंट करके बताएं।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।