बड़ी तैयारी: माता सीता की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा बनाएगी रामायण रिसर्च काउंसिल, गठित की गई समिति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 13 Feb 2022 06:18 PM IST

सार

काउंसिल के अनुसार माता सीता की यह विशाल प्रतिमा 251 मीटर ऊंची होगी। इसके चारों ओर वृत्ताकार रूप में सीताजी की 108 प्रतिमाएं होंगी। दर्शन के लिए नौका-विहार की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए जमीन चिह्नित करने का काम जल्द ही किया जाएगा।

रामायण रिसर्च काउंसिल की प्रेस वार्ता
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

रामायण रिसर्च काउंसिल ने माता सीता की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा बनाने का संकल्प लिया है। यह जानकारी बिहार के सीतामढ़ी में काउंसिल की प्रेस वार्ता में दी गई। काउंसिल ने इसके लिए श्रीभगवती सीता तीर्थ क्षेत्र समिति का भी गठन किया है। इसकी अध्यक्षता स्थानीय सासंद सुनील कुमार पिंटू को दी गई है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *